Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

*श्रीगणेश स्थापना 2020 कब है : जानिए क्या है Ganesh Chaturthi का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त….*

भगवान श्री गणेश स्थापना इस साल 22 अगस्त 2020 शनिवार को होगी। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी होती है... इस वर्ष यह बडी गणेश चतुर्थी 22 अगस्त, शनिवार को आ रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन ही हुआ था, इसलिए इस दिन से लेकर 10 दिन तक उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। गणेश जन्मोत्सव के दिनों में गणपति देवता की विशेष अर्चना की जाती है...आइए जानते हैं कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त क्या है। कब करें श्री गणेश की स्थापना ... श्रीगणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी ति​थि का प्रारंभ 21 अगस्त दिन शुक्रवार की रात 11 बजकर 02 मिनट से हो रहा है, जो 22 अगस्त दिन शनिवार को शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। श्रीगणेश चतुर्थी की पूजा हमेशा दोपहर के मुहूर्त में की जाती है क्योंकि गणेश जी का जन्म दोपहर में हुआ था। श्रीगणेश पूजा मुहूर्त इस बार 22 अगस्त के दिन श्रीगणपति की पूजा के लिए दोपहर में 02 घंटे 36 मिनट का समय है। हम दिन में 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट के मध्य विघ्नहर्ता विनायक की पूजा कर सकते हैं। इस बार कोरोना काल में सार्वजनिक जगहों पर गणपति स्थापना की मनाही हो सकती है। आप अपने घर पर ही गणपति की स्थापना करें। अगर संभव हो तो श्री गणेश की प्रतिमा का निर्माण घर पर ही करें....।

Next posts