*अधिक मास की विस्तृत जानकारी*🙏🏽🌹🙏🏽🌹🙏🏽
Published
प्र.1:-अधिक मास कब से प्रारम्भ हो रहा है?
निर्णय सागर पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक अधिक मास रहेगा। इस माह को पुरूषोत्तम मास, अधिकमास, मलमास के नाम से भी जानते हैं।
19 वर्षों बाद इस वर्ष पितृ पक्ष और नवरात्र के बीच अधिक मास पड़ रहा है।
प्र.2:-अधिक मास क्यों? और कब से प्रारम्भ हुआ,?
जब हिरण्यकश्यपु नामक दैत्य ने तपस्या करने से ब्रह्मा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया, कि मेरी मृत्यु 12 महीनों में से किसी माह में न हो, उसके बाद उसका दुष्कर्म बढ़ता चला गया और भक्त प्रहलाद को अनेकों प्रकार से प्रताड़ित कर रहा था, तब भगवान विष्णु ने 3 वर्ष के अंतराल में जाकर एक मास को बढ़ाया, तत्पश्चात हिरण्यकश्यपु का उद्धार किया, जब से ही यह अधिकमास प्रारम्भ हुआ था, और इसका महत्व बढ़ गया है, इसलिए इसमें भगवान विष्णु की पूजा विशेष महत्वपूर्ण मानी जाती है।