राहु का वृषभ राशि में प्रवेश फिल्म जगत के लिए इसलिए है घातक
राहु और केतु 23 सितंबर 2020 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। राहु का वृषभ राशि में प्रवेश फिल्म जगत के लिए काफी घातक हो सकता है। वर्तमान में चल रहा घटनाक्रम भी इसी ओर इशारा कर रहा है।
कुचल दिया था। 29 सितम्बर 2002 को घटना हुए थी, तब राहु रोहिणी नक्षत्र में था। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।18 वर्ष पूर्व 2002 में जब राहु वृषभ राशि में आए थे, तब भी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी घटना हुई थी। उस समय सलमान खान हिट एंड रन मामले में उलझे थे। उनकी कार ने मुंबई में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को के कहते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र ऐश्वर्य, ग्लैमर, सौन्दर्य का कारक होता है। फिल्मी दुनिया भी शुक्र से ही संबंधित है। दरअसल, राहु जब राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव कुछ माह पहले ही दिखना शुरू हो जाता है। राहु ड्रग यानी नशे, जुए आदि के भी कारक हैं।
पंडित रघुवीर सिंह गहलोत बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन और सुशांत सिंह राजपूत की हत्या को लेकर मचे बवाल को भी राहु के राशि परिवर्तन से ही जोड़कर देखते हैं। वे कहते हैं कि यदि हम देखें तो कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री के हालात ठीक नहीं हैं। कई सितारों का ड्रग कनेक्शन में नाम आ चुका है। इनमें दीपिका पादुकोण, रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर एवं अन्य कई नाम सामने आए हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के प्रसिद्ध धर्मा प्रोडक्शन पर भी अंगुलियां उठने लगी हैं।
राहु का एक और असर होता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसे नापसंद करने लगते हैं। कई फिल्मी हस्तियों की इन दिनों यही स्थिति है। प्रशंसक जिन्हें सिर-आंखों पर बैठाते थे