मंगल ।Third House l
Published
1 तृतीय भाव में मंगल छोटे भाई के सुख में कमी करता है कभी कभी तो छोटा भाई होता ही नहीं है और यदि छोटा भाई है भी तो आपका सम्बन्ध उतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको छोटे भाई के स्थान पर छोटी बहन का सुख मिल सकता है।
2 अपने मेहनत के बल पर बहुत बड़ा साम्राज्य स्थापित करने वाले होंगे। अक्सर यह भी देखा गया है कि उसे अपना जन्म स्थान छोड़ना पड़ता है। अपने माता-पिता की अकेली संतान नहीं होता है।
3 तृतीय स्थान में मंगल हो तो सरकार अथवा किसी बड़े अधिकारी की कृपा हमेशा बनी रहती है सुखवान, धनवान, पराक्रम तथा ऐश्वर्यवान होता है।
4 इस स्थान का मंगल व्यक्ति को प्रतापी सुशील, युद्ध क्षेत्र में विजयी होने वाला, सरकार के अधीन कार्य करने वाला तथा संसार में प्रसिद्ध होता है।