Saphala Ekadashi 2022:
Saphala Ekadashi 2022: 19 दिसंबर को सफला एकादशी,
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है। इस बार सफला एकादशी व्रत 19 दिसंबर को है। भगवान विष्णु ने जनकल्याण के लिए अपने शरीर से पुरुषोत्तम मास की एकादशियों सहित कुल 26 एकादशियों को उत्पन्न किया।
सफला एकादशी तो अपने नाम के अनुसार ही भक्तों के सभी कार्यों को सफल एवं पूर्ण करने वाली है। धर्मग्रंथों में इस एकादशी के बारे में कहा गया है कि हज़ारों वर्ष तक तपस्या करने से जिस पुण्यफल की प्राप्ति होती है, वह पुण्य भक्तिपूर्वक रात्रि जागरण सहित सफला एकादशी का व्रत करने से मिलता है। इस दिन मंदिर एवं तुलसी के नीचे दीपदान करने का भी बहुत महत्त्व बताया गया है। ग्रंथों में सफला एकदशी एक ऐसे दिन के रूप में वर्णित है जिस दिन व्रत रखने से प्राणी के सारे दुःख समाप्त होते हैं और भाग्य खुल जाता है। इस एकदशी का व्रत रखने से मनुष्य की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
शुभमुहूर्त (Saphala Ekadashi Shubh Muhurat) पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादाशी तिथि 19 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 33 मिनट से एकादशी तिथि लग जाएगी और यह मंगलवार 20 तारीख को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में व्रत 19 दिसंबर को रखा जाएगा।