Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

आज का राशिफल, 27 मई 2020,

आज का राशिफल, 27 मई 2020,

मेष राशि (Aries) : कारोबार में किया गया निवेश आज आपको धन लाभ दे सकता है। आपको कुछ चीजें समय के साथ अपने-आप मिल जाएगी। किसी भी चीज के लिए तनाव आदि ना लें। संतान के प्रति सुख की प्राप्ति होगी। गलत विचार आप के मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे, इसलिए वैचारिक स्तर पर संयम रखना आवश्यक है। काफी समय से अटके काम आपके पूरे होगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) : निवेश के लिए समय शुभ है। आज दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। आपके मन में उत्साह और काम में काफी ऊर्जा दिखेगी। आपको अपने फैसलों पर कायम रहना होगा। इस समय का लाभ उठाकर आपको जीवन में आगे के लिए काम करने की जरुरत हैं। बच्चों की सेहत से सम्बन्धित अच्छा समाचार मिलेगा। संतान और लेखनी पक्ष मजबूत दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) : आपका काफी समय से अटका काम आज पूरा हो सकता है। आलस्य को त्यागकर कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का दिन है। आपको सुख और आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति से आशीर्वाद मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आज मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। किसी मित्र की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।

Next posts