*दांतों के रोग और ईशान कोण के वास्तु दोष*:-
Published
यदि आप या आपके परिवार के अधिकतर सदस्य दांतों की समस्या से पीड़ित है और इलाज का संपूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है तो एक बार अपने घर का वास्तु भी चेक कर ले!
उत्तर -पूर्व यानी ईशान कोण का फर्श यदि टूटा है या वहां की टाइल्स टूटी हुई है तो आपको दांतों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है!
यदि ईशान कोण में कोई नुकीली वस्तु है यदि वह फर्श में है तो आपको दांतो की दर्द या रूट कैनाल ट्रीटमेंट का सामना करना पड़ सकता है!
बहुत से घरों में ईशान कोण से होकर नाली के द्वारा घर का पानी बाहर निकलता है! यदि नाली टूटी फूटी है तब भी आपको दांतो से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है!
यदि आपके घर में उपरोक्त वास्तु दोष हैं और आप दांतों की समस्या से पीड़ित है तो इन वास्तु दोषों को दूर कराये साथ ही साथ डॉक्टर से भी परामर्श लें!