वृश्चिक राशि (Scorpio) :
परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आज आपको थोड़ी सावधानी से काम करने की जरूरत है। आपको कोई चोट लग सकती है। प्रेमी से कोई विवाद भी हो सकता है। उसे लेकर आप परेशान हो सकते हैं। सकारात्मक-उर्जा स्तर बढ़ हुआ है। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।
धनु राशि (Sagittarius) : आज के दिन आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। पैसों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का रवैया आपको मुसीबत में डाल सकता है। नकारात्मक-कड़हावट घोलने वाली भाषा से बचें। सोच समझकर चलें। पूंजी निवेश फिलहाल टाल दें। अपनी प्लानिंग या कोई राज की बात भी किसी से शेयर न करें। आज के दिन कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। संतान की ओर से अच्छी खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn) : आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। काम के दबाव में अपने लोगों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। वैसे तो कोई जोखिम नहीं है लेकिन थोड़ा सोच-समझकर चलें। आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल नहीं रहेगा।