इस बार रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, होगी समस्याएं दूर
4. अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में नकारात्मकता अधिक है तो आप रक्षाबंधन के दिन कपूर को जलाकर उसका धूआं पूरे घर में दे। ऐसा करने से आपके घर की सभी नकारात्मकता समाप्त हो जाएगी।
5. यदि आपको मानसिक अशांति रहती है तो आप रक्षाबंधन के दिन खीर बनाकर रात के समय चंद्रमा को अर्पित करें और साथ ही ऊं सोमेश्वराय नम: मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही मानसिक शांति मिलने लगेगी।
6. अगर आपका विवाह होने में बहुत सारी अड़चने आ रही है तो आप रक्षाबंधन के दिन एक पुराना ताला लें और उस ताले की चाबी अपने पास रखकर उसे रात के समय अपने ऊपर से सात बार उतारकर किसी चौराहे पर फेंक आए।ऐसा करने से आपके विवाह की सभी अड़चने दूर हो जाएगी।
7. यदि आपके जीवन में बहुत अधिक दुर्भाग्य है तो आप रक्षाबंधन के दिन अक्षत लेकर किसी शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर इन अक्षतों को चढ़ा दें और भगवान शिव से अपना दुर्भाग्य दूर करने के लिए प्रार्थना करें।
8. अगर आपके जीवन में बहुत अधिक परेशानी रहती है तो आप रक्षाबंधन के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद रंग की मिठाई अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
9. यदि आपके जीवन में बहुत अधिक धन की समस्या है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपने घर में एकाक्षी नारियल अवश्य स्थापित करें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
10. यदि आप रक्षाबंधन के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाती हैं तो आपके घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इसलिए इस दिन मुख्य द्वार पर रंगोली अवश्य बनाए।