☀ 01 - Aug - 2020
☀ पंचांग 🔅 तिथि त्रयोदशी 21:56:19 🔅 नक्षत्र मूल 06:48:45 🔅 करण : कौलव 10:17:27 तैतिल 21:56:19 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग वैधृति 09:22:37 🔅 वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 05:42:40 🔅 चन्द्रोदय 17:34:59 🔅 चन्द्र राशि धनु 🔅 सूर्यास्त 19:11:40 🔅 चन्द्रास्त 28:04:59 🔅 ऋतु वर्षा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी 🔅 कलि सम्वत 5122 🔅 दिन काल 13:29:00 🔅 विक्रम सम्वत 2077 🔅 मास अमांत श्रावण 🔅 मास पूर्णिमांत श्रावण
🔅 दिशा शूल पूर्व 🔅 राहु काल 09:04:55 - 10:46:02 💥💥💥💥💥💥 *आज का राशिफल* मेष - आज का दिन आपके लिए पुरानी चिंताओं से मुक्ति पाने और नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का है। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और चिंता का हल भी मिल जाएगा। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
वृषभ - आज का दिन आपके लिए भावनात्मक परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपमें भावनाओं का आवेग ज्यादा रह सकता है। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें नहीं तो ऐसी मनःस्थिति में लिए हुए निर्णय गलत हो सकते हैं। अपने समय को महत्त्व दें, आज उसे दोस्तों के साथ व्यर्थ के वार्तालाप में नष्ट न करें। यदि कोई व्यवसाय आरम्भ करने जा रहे हैं तो उससे संबंधित दस्तावेज़ अच्छे से जांच लें।