चंद्र ग्रहण (उपछाया) 5 जुलाई 2020 रविवार आषाढ़ पूर्णिमा को उतराषाढ़ा नक्षत्र धनु राशि में सुबह 8.…
Published
चंद्र ग्रहण (उपछाया) 5 जुलाई 2020 रविवार आषाढ़ पूर्णिमा को उतराषाढ़ा नक्षत्र धनु राशि में सुबह 8.37 से दिन के 11.22 तक रहेगा। इस बार चंद्र ग्रहण पर गुरु पूर्णिमा का विशेष योग बन रहा है। चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई न देने के कारण चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी नहीं होगा। चंद्र ग्रहण प्रभाव से धनु राशि के व्यक्ति चंद्रमा कमजोर होने से मन अशांत, नकारात्मक विचारों के चलते वे थोड़े समय के लिए अव्यवस्थित रहेंगे।