19 साल बाद श्राद्ध पक्ष और नवरात्र में एक माह का अंतर
— आश्विन अधिकमास — श्राद्ध पक्ष 2 सितंबर से 17 सितंबर तक — 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र होंगे शुरू
जयपुर। आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर एक जुलाई को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) होगी। इसके साथ ही देव सोयेंगे और मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इसके साथ ही चातुर्मास शुरू होगा। चातुर्मास 26 नवम्बर को कार्तिक शुक्ल एकादशी पर समाप्त होगा। ऐसे में इस बार चातुर्मास करीब पांच माह रहेगा। इस बार श्राद्ध पक्ष (Shraddha Paksha) और शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) के बीच एक माह का अंतर रहेगा। श्राद्ध पक्ष 2 सितंबर से 17 सितंबर तक रहेगा, इसके बाद 18 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आश्विन अधिकमास (Ashwin Adhikamas) रहेगा, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इसके ठीक बाद 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो करीब 19 साल बाद आश्विन अधिकमास आ रहा है, यानी 19 साल बाद इस बार श्राद्ध पक्ष और नवरात्र में एक माह का अंतर आ रहा है।