*प्रश्न:- क्या दाहिने पैर में काला धागा बांधना चाहिए?*
बहुत से लोग मुझसे यह प्रश्न पूछ रहे थे इसलिए मैंने सोचा कि इस पर एक पोस्ट ही डाल दूं!
*उत्तर :- कभी भी कोई भी ज्योतिषीय उपाय दूसरों को देखकर नहीं करें!* आपके ज्योतिषी महोदय जो उपाय आपको बताते हैं पूरी श्रद्धा के साथ उसे करें! उपायों को करने के पश्चात आपको कोई लाभ नहीं हो रहा है या कुछ हानि हो रहा है तो पुनः अपने ज्योतिषी महोदय से संपर्क करें!
कोई भी ज्योतिषी उपाय प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली के अनुसार उसके लिए होते हैं!
मैं अपना एक अनुभव आपसे शेयर कर रहा हूं!
एक जातक ने मुझसे एडवांस एस्ट्रो वास्तु रेमेडीज के लिए संपर्क किया था! मैंने सिर्फ इतना कहा कि आप अपने दाहिने हाथ में जो गोल्डन कलर की घड़ी बांधते हैं उसे हटा दीजिए और उसके जगह पर अपनी कलाई में एक काले रंग का धागा बांध लीजिए!
ऐसा करने के पश्चात धीरे-धीरे उनकी समस्या खत्म हो गई!
उन्होंने अपने भाई के कलाई में भी काला धागा बंधवा दिया!
लेकिन उनके भाई का लोगों से झगड़ा होने लगा !
मेरे कहने का तात्पर्य है कि कोई भी उपाय दूसरों का देखकर नहीं करें! और सभी लोगों को दाहिने पैर में काला धागा बांधने की जरूरत नहीं है क्योंकि कई बार लाभ की जगह हानि भी उठाना पड़ सकता है!