कुंडली में अगर सूर्य कमजोर हों तो तो क्या होगी परेशानियां और क्या है उपाय 💥
सूर्य अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कमजोर स्थिति में हो तो उसे कार्यक्षेत्र के साथ-साथ जीवन में भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं शारीरिक रोग-दोष का सामना करना पड़ता है और हार्ट व नेत्र से संबंधित परेशानियां लगी रहती है। साथ ही कई झूठे आरोपों का भी सामना करना पड़ता है और मान-सम्मान में भी कमी आती है। पिता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहते और धन की हानि लगातार बनी रहती है। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कुंडली में पितृ दोष भी लगता है। सूर्य ग्रह के उपाय💥 कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं… 1- रविवार का व्रत करें और खाने में नमक का प्रयोग न करें और गाय की सेवा करें। 2- किसी तालाब पर जाकर मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ध्यान रखें कि आटे की गोलियों में थोड़ी शक्कर जरूर मिला लें। 3- हर दिन सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र और हरिवंश पुराण का पाठ करें। साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें और गरीबों की सहायता करें, ऐसा करने से सूर्य मजबूत होते हैं। 4- पिता का सम्मान करें और सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें। इस बात का ध्यान रखें कि अन्न व जल दान करने के बाद ही ग्रहण करें। सूर्य देव के मंत्र💥 कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए हर रोज आप इन मंत्रों का भी जप कर सकते हैं… एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्घ्यं दिवाकर।। ओम घृणि सूर्याय नमः ओम ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते अनुकंपयेमां भक्त्या गृहाणार्घय दिवाकर ओम ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ओम नौकरी, व्यापार में सफल होने, धन- लाभ, करियर में तरक्की