*अंक 2 का रहस्य*
*अंक 2 का रहस्य*
अंक 2 का स्वामी ग्रह है चन्द्रमा जो की शीतलता और चंचलता का प्रतिक है. अंक 2 वाले व्यक्ति वो होते हैं जिनका जन्म महीने की 2, 20 , 11 और 29 तारीख को हुआ हो.
ऐसे व्यक्तियों के लिए रविवार, सोमवार और शुक्रवार भी अच्छा होता है अतः अगर इस दिन ये अपना कार्य आरंभ करे तो निश्चित ही इनके लिए शुभ होगा.
चन्द्रमा के प्रभाव के कारण अंक 2 वाले व्यक्ति चंचल और भ्रमणशील होते हैं. अस्थिरता इनको घेरे रहती है अतः ये इनके लिए एक कमजोरी होती है.
ये लोग किसी भी कार्य को लगातार नहीं कर सकते हैं जिसके कारण सफलता मिलते मिलते कई बार रह जाती है.
अगर धैर्य का गुण ये विकसित कर ले तो निश्चित ही सफलता इनके कदम चूम सकती हैं. इनके लिए भाग्यशाली रंग हलके होते हैं अतः इनको सफ़ेद या क्रीम रंगों का स्तेमाल करना चाहिए.
अगर भाग्यवश कुंडली में चन्द्रमा शुभ हो और बलवान भी तो क्या कहना ऐसा जातक निश्चित ही अपने जीवन में बहुत सुख उठाता है.
अंक 2 वाले व्यक्तियों को सफ़ेद हकिक, मोती, आदि रत्न धारण करना चाहिए, ये इनके लिए शुभता लाता है. धातु में चांदी इनके लिए शुभ है और भाग्योदय में सहायक है.
ऐसा भी देखा गया है की चन्द्रमा के बल बढने के साथ साथ ऐसे लोगो का बल भी बढता है और चन्द्रमा के घटने के साथ साथ इनका भी बल घटता है.
अतः ऐसे लोगो को अपना कार्य शुक्ल पक्ष प्रारंभ करना चाहिए जिससे की चन्द्र का बल मिलता रहे और पूर्णिमा के आसपास ये अगर अपना कार्य करे तो अवश्य ही लाभ होगा.
अंक 2 वाले व्यक्तियों का भाग्योदय जल स्त्रोत के पास भी होता हुआ अनुभव में आता है.
🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏