Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

*अंक 4 का रहस्य*

*अंक 4 का रहस्य*

अंक 4 में हम उन लोगो को लेते हैं जिनका जन्म महीने के 4, 13, 22 , 31 तारीख को हुआ हो.

इनका दिमाग बहुत ही तार्किक होता है जिसके कारण बहस में इनसे जीतना संभव नहीं होता है. ऐसा भी देखा गया है की राहू के कारण ऐसे लोग परा विज्ञान के क्षेत्र में भी खोजबीन करते रहते हैं.

तंत्र, मंत्र , यन्त्र आदि में भी इनकी रूचि होती है और ये सफल भी होते हैं. किसी भी चीज के बारे में कुछ अलग हट के सोचना इन लोगो का स्वभाव होता है जिसके कारण इनके शत्रु कब कौन बन जाता है ये पता ही नहीं चलता.

अपने वृहद् सोच के कारण ऐसे लोग समाज में क्रान्ति लाने में भी आगे रहते हैं. ये लकीर के फकीर नहीं होते हैं. किसी भी घटना के पीछे क्या है, इसे ये लोग भली प्रकार से समझ सकते हैं. ऐसे लोग थोड़े वैरागी भी होते हैं और वर्तमान में भरोसा रखते हैं.

ये किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखते हैं परन्तु भवुक होते हैं जिसके कारण इनको बुरा भी जल्दी लगता है. इनको अकेला रहना भी पसंद है. ये अपनी ही दुनिया में मस्त रहना जानते हैं और इनको वो पसंद भी है.

हल्का नीला रंग इनके लिए शुभ है, धातु में पञ्च धातु और रत्नों में गोमेद इनके लिए शुभ है. नीलम भी इनको अच्छा फल देता है.

राहू अगर कुंडली में शुभ हो तो ऐसा व्यक्ति निश्चित ही जीवन में सफल होता है और अलग हटके नाम करता है वही दूसरी और राहू के खराब होने पर आपको कई प्रकार के भयानक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अतः अच्छे ज्योतिष द्वारा समाधान जरुरी होता है। 🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

Next posts