*उत्तर पश्चिम या वायव्य कोण*:-
इस दिशा के स्वामी ग्रह चंद्र है!
यह दिशा आकाश तत्व के अंतर्गत आता है! यदि आप बैंक से या किसी भी संस्था से लोन लेना चाहते हैं या आप चाहते हैं कि समय पर आपके दोस्त या रिश्तेदार पैसे से आपकी मदद करें और आपको यह नहीं मिल पा रहा है तो निश्चय ही आपके घर के वायव्य कोण में वास्तु दोष है!
वायव्य कोण में शौचालय होने से लाल रंग होने से साथ ही साथ हरा रंग होने से भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है!
यह दिशा आपके सपोर्ट के लिए है अर्थात इस दिशा में वास्तु दोष होने से किसी भी प्रकार का सपोर्ट आपको समय पर नहीं मिल पाएगा!
यदि आपके घर में काले रंग का/ सफेद रंग का या नीले रंग का बैटरी और इनवर्टर है तो आपको इसे वायव्य कोण में ही रखना चाहिए!
इस दिशा में भंडार कक्ष यानी स्टोर रूम बनाना शुभ होता है!
Note:- स्टोर रूम में कभी भी वैसी वस्तुओं को नहीं रखें जो कबाड़ हो या जिनका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं! बेकार की वस्तुएं किसी भी दिशा में रखने पर वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं!