*★★ ज्योतिष-झरना - 70*
*☆☆ नियो-वाइज - धूमकेतू - 2020*
•• अन्तरिक्ष में धूमकेतु का दिखना ज्योतिष के अनुसार अपशकुन माना जाता अथवा अशुभ माना जाता है । 22 - 23 जुलाई, 2020 को अन्तरिक्ष में नियो-वाइज धूमकेतु प्रकट होने वाला है । नासा इसे - मार्च, 2020 से ही देख रहा है । इसके मार्ग का परीक्षण कर रहा है । अब 22 - 23 जुलाई को ये भारत मे भी दिखाई देगा । धूमकेतु का दिखना अच्छा नही माना जाता है । ये बात महाभारत काल से सिद्ध है । महाभारत युद्ध से पहले महाघोर नामक धूमकेतु प्रकट हुआ था । जब जब धूमकेतु प्रकट होते है । तब तब पृथ्वी पर अकाल, महामारी, युद्ध और प्राकृतिक विपदायें भी आती है । ऐसा शास्त्रों में और इतिहास में दर्शाया गया है । एड्स की बीमारी भी हेली के धूमकेतु के प्रकट होने के बाद ही विश्व मे फैली थी । वर्तमान में पृथ्वी पर ऐसे ही - कोरोना महामारी, युद्ध, बाढ़ और असंतुष्टि का वातावरण है । उस पर इस नियो-वाइज धूमकेतु का प्रकट होना शुभ संकेत नही है । विश्व-प्रसिद्ध भविष्य वक्ता - नॉस्त्रादामस ने अपनी एक भविष्य वाणी में कहा है कि - तीसरी विश्वव्यापी लड़ाई में इंसानों तथा जानवरों का भारी विनाश होगा - धूमकेतु के गुजर जाने पर अचानक प्रतिशोध उजागर होगा - लोग भूख-प्यास की चपेट में आ जायेंगे - तीसरा क्राइस्ट विरोधी धरती पर भारी तबाही मचायेगा । यहाँ नॉस्त्रादामस भी धूमकेतू की अशुभता का संकेत दे रहे हैं । ग्रह संकेतों का आंकलन आवश्यक है - अन्यथा ज्योतिषी होने का कोई अर्थ नही है । जो होगा - वो अच्छे के लिये होगा, ऐसा विधी का विधान है । ईश्वर सबके लिये कल्याणकारी होंगे ।