कॉस्मेटिक दुकान काम कौन कर सकते है?
कॉस्मेटिक दुकान काम कौन कर सकते है? 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 कॉस्मेटिक शॉप मतलब सुंदरता से संबंधित प्रोड्क्टक समान।कॉस्मेटिक शॉप बड़े स्तर पर खोलने मे ही फायदा है आज कॉस्मेटिक शॉप खोलने से किनका अच्छा फायदा होगा इसी बारे में बात करते है?? शुक्र ग्रह कॉस्मेटिक वस्तुओं का कारक ग्रह है तो कुंडली का 5वा भाव कॉस्मेटिक चीजो का है तो 7वा भाव दुकानदारी का तो दसवाँ भाव रोजगार में बड़ी सफलता का है मतलब रोजगार का ही है 7वे भाव की तरह तो बुध निरंतर की तरह बिजनेस का कारक है इसी कारण इसका बलवान होना जरूरी है।। आचार्य आनन्द जालान के अनुसार, कुंडली के 10वे भाव स्वामी(रोजगार भाव)और 7वे भाव(रोज को बिक्री और दुकानदारी भाव) स्वामी रोजगार/व्यापार के है तो शुक्र ग्रह कॉस्मेटिक शॉप, कॉस्मेटिक काम का कारक ग्रह है।अब जन्मकुंडली का दसवे भाव स्वामी बलवान होकर शुक्र सहित 5वे भाव से या 5वे भाव स्वामी से सबन्ध बनाकर बैठा है और व्यापार का कारक बुध साथ ही धनलाभ भाव(दूसरे/ग्यारहवें भाव और इनके स्वामी)बलवान हैं लाभ देने की स्थिति में है तब कॉस्मेटिक दुकान खोल सकते है उसके अलावा या फिर जन्मकुंडली/नवमांश कुंडली या दशमांश कुंडली मे 7वे भाव स्वामी का सम्बन्ध बलवान कॉस्मेटिक समान के कारक बलवान शुक्र सहित दूसरे-ग्यारहवें भाव स्वामी से कुण्डली में बन रहा है और बुध बहुत शक्तिशाली है साथ ही कुंडली के दूसरे/ग्यारहवें भाव और इनके स्वामी भी बहुत शक्तिशाली हैं लाभ देने की स्थिति में है तब कॉस्मेटिक की शॉप कर सकते है अच्छा लाभ देगी,