बिजली समान दुकान कौन कर सकते है?
🌹🌹🌹🌹🌹🌹 आज अब बात करते है व्यापार में बिजली के समान की दुकान कौन कर सकते है और किन को अच्छी कामयाबी देगा बिजली समान दुकान। आचार्य आनन्द जालान के अनुसार कुंडली जैसे कि दसवाँ भाव व्यापार का तो 7वा भाव दुकानदारी व्यापार का मुख्य भाव है तो बुध बिजनेस कारक ग्रह है तो शनि मंगल बिजली के समान के कारक है हर तरह के तार व बिजली के सामानों में लोहे से बने चीजो का कारक शनि तो अन्य बिजली के उपकरणों के समान का कारक मंगल है इस कारण शनि और मंगल दोनो का ही बलवान होना कुंडली मे जरूरी है। अब दसवें भाव स्वामी बलवान होकर कुंडली मे बैठा है साथ ही कही न कही दसवें भाव स्वामी ग्रह का सम्बंध मंगल या शनि से है और धनलाभ भाव(दूसरा+ग्यारहवा भाव और इनके स्वामी)बलवान स्थिति में है तब बिजली के समान की दुकान कर सकते है बड़े स्तर पर इसके अलावा या फिर 7वे भाव स्वामी मंगल या शनि सहित ग्यारहवे या दूसरे भाव स्वामियो से सम्बंध में है तब भी बिजली के उपकरणों, बिजली के समान तार,बिजली फिटिंग समानआदि की दुकान खोल सकते है अच्छी चलेगी। #उदाहरणअनुसारकुम्भलग्न1:- कुम्भ लग्न में दसवे भाव स्वामी मंगल बलवान होकर सूर्य से सम्बंध बनाकर बैठे है और शनि दसवें भाव मे बैठा है साथ ही व्यापार कारक बुध और धनलाभ कमाई स्वामी बृहस्पति+दूसरे/ग्यारहवें भाव बलवान स्थिति में है तब बिजली के उपकरणों, बिजली के समान, इलेक्ट्रॉनिक के सभी तरह के सामानों की दुकान खोल सकते है।।