Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

5 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें कब है सूतक काल और कौनसी सावधानियां बरतें

_____________________________ जून महीने में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. इसमें पहला ग्रहण पांच दिन बाद लगेगा और दूसरा 21 जून को. 5 जून को चंद्र ग्रहण है वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा.

नई दिल्‍ली: जून महीने में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. इसमें पहला ग्रहण 5 जून को लगेगा और दूसरा 21 जून को. 5 जून को चंद्र ग्रहण है वहीं 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. जून में लगने वाले ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे. पांच दिन बाद लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा. वहीं 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में दिखाई देगा.

ये हैं ग्रहण के सूतक काल 5 जून को लगने वाला चंद्र गहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा. यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा जिसमें आमतौर पर एक पूर्ण चंद्रमा से अंतर करना मुश्किल होता है. यह चंद्र ग्रहण 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा. रात 12:54 बजे इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा और 6 जून 02:34 बजे समाप्त हो जाएगा. हालांकि उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा. वहीं 21 जून के सूर्यग्रहण का आंशिक ग्रहण सुबह 9:15 पर शुरू होगा. 12:10 पर अधिकतम ग्रहण और दोपहर 3:04 बजे आंशिक ग्रहण समाप्‍त होगा. इस ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाएगा.

ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल लगने वाले ग्रहण खासे अहम हैं. खासकरके सूर्य ग्रहण पर सबसे ज्‍यादा ज्योतिषियों की नजर है, क्योंकि यह ग्रहण मिथुन राशि में लगेगा. ज्योतिषियों के अनुसार इन ग्रहण से मिथुन राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा. __________________________

Next posts