Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

Latest Posts & Updates

Fresh stories, announcements and offers about Astrologer, straight from our business.

To Do List

*भगवान शिव को करें खुश* कहते हैं गंगाजल चढ़ाने से भगवान शिव को बेहद प्रसन्न होते हैं जिससे व्‍यक्ति को शुभ-लाभ व मोक्ष दोनों ही मिलते हैं। इसलिए भगवान शिव के भक्‍तों के लिए तो ये अचूक उपाय साबित हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव को बिल्वपत्र कमल और गंगा जल चढ़ाने से धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं और ऐसा कौन होगा जो ये नहीं चाहेगा। *कर्ज से भी दिला सकता है मुक्ति* कर्ज अधिक हो गया है या घर में बहुत परेशानियां है तो गंगाजल को पीतल की बोतल में भर उसे अपने कमरे के उत्तर पूर्व दिशा में रखने से आपकी समस्या ख़त्म हो सकती है।

Read full post

To Do List

हम सभी को अपने जीवन में अक्‍सर उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं, मगर कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद किसी भी समस्‍या का हल नहीं निकल पाता।* हालांकि हम सभी की नजर घर में ही मौजूद उस एक पवित्र चीज पर नहीं जाती जिसे कई समस्‍याओं का एकमात्र हल माना गया है। जी हां, बात कर रहे हैं गंगाजल की जिसका पूजा समेत कई धार्मिक कार्यों में इस्‍तेमाल किया जाता है। अब ये तो आपने सुना ही होगा कि गंगा के पानी में स्‍नान करने से कई पापों से मुक्ति मिल जाती है, वैज्ञानिकों ने भी माना है कि इसमें कई प्रकार के औषधिय गुण पाए जाते हैं। मगर शायद आपको ये नहीं पता होगा कि गंगा के पानी या गंगाजल को वास्‍तु से भी जोड़ा गया है। इसके अनुसार गंगाजल के इस्‍तेमाल से कई परिशानियां छूमंतर हो जाती हैं। तो जिन्‍हें वास्‍तु में विश्‍वास है वो ये उपाय अपना सकते हैं, गंगाजल इन परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है-है *घर का वास्‍तुदोष करें दूर* यदि घर में किसी भी प्रकार का कोई वास्तु दोष हो तो नियमित रूप से घर में गंगा जल का छिड़काव करें। कहते हैं ऐसा करने से सभी तरह के वास्तु दोष समाप्त होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। *डरावने सपनों से मिलेगी मुक्ति* अगर किसी व्‍यक्ति को रात में डरावने सपने परेशान करते हैं तो इस स्थिति में सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव किया जाना चाहिए। ऐसा करने से डरावने सपने तंग नहीं करेंगे। *बनी रहेगी सुख-समृद्धि* गंगाजल को हमेशा घर में रखने से सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसीलिए घर में एक बर्तन में गंगाजल भरकर रखा जा सकता है, इस बर्तन को आप किचन या पूजाघर में रख सकते हैं।

Read full post

कर्ज मुक्ति का उपाय

आजकल जीवन मे कब हमे धन की आवश्यकता हो जाये कोई पता नही लेकिन वही लिया हुआ धन अगर प्रयासों के बावजूद हमसे नही चुकता तो समाज मे अपमानित होना पड़ता है सबसे पहली बात आप चुकाने के लिए प्रयास अवश्य करे मन को साफ रखें सामने वाले को जो भी बात हो स्पष्ठ कहे मेहनत करे उसके लिए जतन करे उसके बावजूद अगर कर्जा बढ़ता जा रहा हो तो ये उपाय करें चाहे आपके ग्रह बाधा हो या कोई टोटका हो इससे वो समस्या समाप्त हो जाएगी और आप का कर्जा धीरे धीरे समाप्त होने लगेगा किसी ने धंधा बांध दिया हो जिसके कारण आपका कार्य नही चल रहा हो तो उनके लिए भी ये रामबाण उपाय है शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार या शनिवार या पूर्णिमा या अमावश्या को आप ये टोटका कर सकते है एक नारियल एक निम्बू 250 ग्राम उड़द थोड़ा सा राई का तेल लेकर एक काले कपड़े में बांधकर कर्ज वाले व्यक्ति या स्वयम पर से 7 बार उसारकर किसी चौराहे पर उसे रख आएं पीछे मुड़कर न देखे घर आ जाये इस टोटके के अच्छे परिणाम मिलते है कमाई का जतन अवश्य करे नियत साफ रखें

Read full post

#कोरोना वायरस व ग्रहों की चाल।

#क्या है इसके वैदिक उपाय । #गोचर में जब गुरु ,शनि ग्रह, विशेष रूप से किसी बड़े ग्रहण के समय, पीड़ा में हों तब महामारी से आम जनता को कष्ट पहुंचता है। #वर्ष 2002-2003 में फैली सार्स महामारी के समय गोचर में शनि राहु से युत थे । #2009 में फैले स्वाइन फ्लू के समय राहु और गुरु की युति थी। #धनु राशि में पड़े ग्रहण के बाद चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने अब वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है। #ग्रहण के समय से लेकर अब तक जीव कारक ग्रह गुरु केतु के साथ धनु राशि में युति कर रहे हैं। #7 फरवरी से मंगल ने भी धनु राशि में डेरा जमा रखा है जिसके कारण कोरोना वायरस का प्रकोप दुनिया के 120 से अधिक देशों में बना हुआ है। #इस वैश्विक महामारी से तकरीबन 5000 लोग प्राण गवां चुके हैं। #22 मार्च की रात मंगल धनु राशि में केतु से आजाद होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। #इसके कुछ दिन बाद ही 30 मार्च को गुरु भी केतु का साथ छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। #इन दोनों बड़े ग्रहों का केतु की युति से मुक्त होकर मकर राशि में चले आना कोरोना वायरस के प्रकोप को कुछ कम करेगा। #भारत के लिए स्थिति विशेषरूप से राहत देने वाली होगी #लेकिन यूरोप, चीन और अमेरिका में कोरोना का असर केतु के आगामी सितंबर महीने में धनु राशि में गोचर करने तक बना रह सकता है। #कोरोना वायरस से बचाएंगे ये उपाय- #सरकार द्वारा जारी मेडिकल एडवाइजरी का पालन जरूर कीजिये । #ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। ठंडे पानी को एवॉइड करें, गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करें। #महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें- 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिम् पुष्टिवर्धनम। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।' #प्रतिदि

Read full post

Moon in Fifth House

#पंचम भाव में चंद्रमा । #(Moon in Fifth House) 1 जिस के जन्म लग्न से पंचम स्थान में चद्रमा होता है वह इंद्रियों पर विजय करने वाला , सत्य बोलने वाला, सदैव प्रसन्न रहने वाला होता है। 2 उसका मन शुद्ध व शांत होता है। 3 असीम कल्पना शक्ति का मालिक होता है। 4 विशाल हृदय का स्वामी होता है। 5 वह विविध वस्तुओ को संग्रह करने का शौक़ीन होता है। 3 धन तथा संतान सुख की प्राप्ति होती है। #अशुभ चन्द्रमा डिप्रेशन अथवा मानसिक रोग देता है। 1 यदि पाप प्रभाव में हो तो दुष्ट बुद्धि वाला होता है। 2 कोई भी कार्य बिना रुकावट के नहीं होती। 3 ऐसा व्यक्ति जिद्दी स्वभाव का हो जाता है। 4 निराशावादी हो जाता है। 5 नकारात्मक विचारो के कारण कभी-कभी मानसिक रोग का भी शिकार हो जाता है। 6 डिप्रेशन की समस्या भी आ जाती है। परन्तु यह सब तभी होगा जब चन्द्रमा का अशुभ ग्रहो के साथ युति हो या अशुभ ग्रहो की दृष्टि हो।

Read full post

#एक गुमनाम मृत्यु ।

#हार्ट अटैक और ज्योतिष विज्ञान । 1 हार्ट अटैक अब एक आम बीमारी है और ज्योतिष विज्ञान से यह पता लग जाता है कि भविष्य में हार्ट अटैक से पीड़ित होंगे या नहीं। 2 हार्ट अटैक से जान भी चली जाती है, अक्सर ऐसा होता है जब हृदय की मांसपेशियों के एक हिस्से में ऑक्सीजन युक्त रक्त का प्रवाह अचानक अवरुद्ध हो जाता है और दिल को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। ज्यादातर दिल के दौरे कोरोनरी हृदय रोग के परिणामस्वरूप होते हैं। 3 दिल के दौरे का एक सामान्य कारण कोरोनरी धमनी का एक ब्लॉकेज (कसना) है। ब्लॉकेज धमनी के माध्यम से रक्त के प्रवाह को काट देता है। #हार्ट अटैक और हमारी कुंडली । 1 कर्क व सिंह राशि । कुम्भ व मकर राशि । 2 चतुर्थ व पंचम भाव । दसम व ग्यारह भाव । #हार्ट अटैक के लिए कौन से ग्रह जिम्मेदार हैं 1 कुंडली में अशुभ ग्रह शनि, मंगल, राहु और केतु उपरोक्त बीमारी के कारक हैं। 2 उच्च दबाव के कारण मंगल हृदय से रक्त का अत्यधिक प्रवाह करता है । 3 जबकि शनि हृदय के कार्य में रुकावट पैदा करता है। 4 राहु अनियमित हृदय गतिविधियों का कारण बनता है 5 जबकि केतु अचानक हृदय अवरोध का कारण बनता है। 6 शनि और राहु चंद्रमा और सूर्य का शत्रु हैं। #कुंडली में तीनों लगन (लगन, चंद्रमा और सूर्य लग्न) से प्रभावित, राशि और उनके स्वामी, या 6 वें, 8 वें और 12 वें घरों के ग्रहों और उनके स्वामी हृदय रोग और अन्य रोग जीवन में लेकर आते हैं । 9898745868

Read full post

ऋतुराज वसंत के आगमन और प्रकृति के नव श्रृंगार के उपरांत ... आत्मिक आनंद की असीम अनुभूति के आध्यात…

ऋतुराज वसंत के आगमन और प्रकृति के नव श्रृंगार के उपरांत ... आत्मिक आनंद की असीम अनुभूति के आध्यात्मिक पर्व होली अर्थात रंगोत्सव एवम् आनन्दोत्सव के पवित्र और पावन अवसर पर, आप सभी को सपरिवार हृदय से बधाईयाँ व शुभकामनाएं । ईश्वर आप के जीवन में प्रकृति के हर सुखद रंग को समाहित करें । आपके जीवन में रंगों के इस त्यौहार की तरह आपके जीवन को रंग रुप में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, प्रसिद्धी और समृद्धि के साथ साथ आजीवन आपको जीवन पथ पर गतिमान रखें । 🙏🏻🙏🏻 *HAPPY HOLI* 🙏🏻🙏🏻

Read full post

मंगल ।Third House l

1 तृतीय भाव में मंगल छोटे भाई के सुख में कमी करता है कभी कभी तो छोटा भाई होता ही नहीं है और यदि छोटा भाई है भी तो आपका सम्बन्ध उतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको छोटे भाई के स्थान पर छोटी बहन का सुख मिल सकता है। 2 अपने मेहनत के बल पर बहुत बड़ा साम्राज्य स्थापित करने वाले होंगे। अक्सर यह भी देखा गया है कि उसे अपना जन्म स्थान छोड़ना पड़ता है। अपने माता-पिता की अकेली संतान नहीं होता है। 3 तृतीय स्थान में मंगल हो तो सरकार अथवा किसी बड़े अधिकारी की कृपा हमेशा बनी रहती है सुखवान, धनवान, पराक्रम तथा ऐश्वर्यवान होता है। 4 इस स्थान का मंगल व्यक्ति को प्रतापी सुशील, युद्ध क्षेत्र में विजयी होने वाला, सरकार के अधीन कार्य करने वाला तथा संसार में प्रसिद्ध होता है।

Read full post

इस होली बन रहा है गजकेसरी योग, होलिका दहन पर ये 5 उपाय करने से मिलेगी शनि-राहु-केतु- नजर दोष से म…

इस होली बन रहा है गजकेसरी योग, होलिका दहन पर ये 5 उपाय करने से मिलेगी शनि-राहु-केतु- नजर दोष से मुक्ति रंगों का त्योहार होली इस साल 10 मार्च को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस साल होली दहन अत्यंत शुभ गज केसरी योग में किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गज मतलब हाथी, केसरी मतलब शेर, हाथी और शेर का संबंध मतलब राजसी सुख। गज को गणेश जी का रूप माना जाता है। इस योग में व्यक्ति को फल उसकी राशि, नक्षत्र और गुरु की स्थिति के आधार पर मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर किस दिन किस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन के साथ ये 5 उपाय करने से व्यक्ति को शनि-राहु-केतु और नजर दोष से मुक्ति मिलती है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होलिका दहन का दिन: 9 मार्च संध्या काल में– 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक भद्रा मुखा – सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक होलिका दहन पर करें ये 5 उपाय मिलेगी शनि-राहु-केतु और नजर दोष से मुक्ति- -होलिकादहन करने या फिर उसके दर्शन मात्र से भी व्यक्ति को शनि-राहु-केतु के साथ नजर दोष से मुक्ति मिलती है। -होली की भस्म का टीका लगाने से नजर दोष तथा प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है। -अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो जलती होली में 3 गोमती चक्र हाथ में लेकर अपनी इच्छा को 21 बार मन में बोलकर तीनों गोमती चक्र को अग्नि में डालकर अग्नि को प्रणाम करके वापस आ जाएं। -धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति घर में भस्म चांदी की डिब्बी में रखता है तो उसकी कई बाधाएं अपने आप ही दूर हो जाती हैं।

Read full post

*🚩🔱❄«ॐ»«ॐ»«ॐ»❄🔱🚩*

🛕🛕🌞🔆 सुप्रभातम् 🔆🌞🛕🛕 🙏 *जय रामजी की*🙏 🌺 *जय श्री राधेकृष्णा*🌺 🔔 *बम महाँकाल बाबा*🔔 🏹 *जय माँ जगदम्ब भवानी*🏹 *🐀🐘जय श्री गणेश🐘🐀* ※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※ 04-मार्च-2020 वार.....बुधवार तिथी:-09नवमी14:00 माह:-फाल्गुन पक्ष:-शुक्लपक्ष नक्षत्र:-मृगशिर11:23 योग:-प्रीति11:25 चन्द्रमा:-मिथुन सुर्योदय:-06:51 सुर्यास्त:-18:26 दिशा शुल.....उत्तर निवारण उपाय:-तिल का सेवन ऋतु :-बसंत ऋतु गुलीक काल:-10:30से 12:00 राहू काल:-12:00से13:30 अभीजित:-नहीं हैं विक्रम सम्वंत .........2076 शक सम्वंत ............1941 युगाब्द ..................5121 सम्वंत सर नाम:-परिधावी 🌞चोघङिया दिन🌞 लाभ:-06:51से08:18तक अमृत:-08:18से09:45तक शुभ:-11:12से12:39तक चंचल:-15:33से17:00तक लाभ:-17:00से18:26तक 🌗चोघङिया रात🌓 शुभ:-19:59से21:32तक अमृत:-21:32से23:05तक चंचल:-23:05से00:38तक लाभ:-03:44से05:17तक आज के विशेष योग वर्ष का 333वाँ दिन, आनन्दा नवमी, श्री हरि जयंती, ब्रज में होली प्रारंभ, बरसाना होली आज, 🏡वास्तु टिप्स🏡 जिस भूमि का मध्य भाग दक्षिण-पूर्व विदिशा में ऊंचा तथा दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पूर्व , उत्तर-पश्चिम आदि विदिशाओं में नीचा हो, ऐसी भूमि सदैव शुभत्व प्रदायिनि होती है। *सुविचार* देखने में तो ऐसा दिखता है कि समय जा रहा है पर वास्तव में शरीर जा रहा है।👍🏻 *💊💉आरोग्य उपाय🌿🍃* पेट में दर्द होने पर गुनगुने पानी में प्याज का रस, नीबू का रस व नमक मिलाकर पिला दें तुरंत राहत मिलेगी *🐑🐂 राशिफल🐊🐬* ☀️ मेष राशि :- आज कैरियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपको खुश करने की कोशिश

Read full post

जय श्री कृष्ण

*होली के दिन करे ये उपाय ,हर इच्छा होगी आपकी पूरी Holi ke upay* ज्योतिष शास्त्र में शिवरात्रि, होली, दीपावली, जन्माष्टमी आदि का बहुत महत्व है । होली का पर्व साल में एक बार ही आता है मान्यता है कि इस दिन किये गए उपाय शीघ्र ही फल देते है । यहाँ पर हम आपको कुछ खास उपाय / टोटके बता रहे है जिनको करके आप अपने जीवन की सभी परेशानियों को दूर करते हुए जीवन को धन, हर्ष और ऐश्वर्य से भर सकते है। 1. होलिका दहन में घर के सभी सदस्यों को अवश्य ही शामिल होना चाहिए । होलिका दहन में चना, मटर, गेंहूँ बालियाँ या अलसी आदि डालते हुए अग्नि की तीन / सात परिक्रमा करें। इससे घर में शुभता आती है। आज कल स्वाइन फ्लू का कहर है अत: हर व्यक्ति होलिका में थोड़ा थोड़ा कपूर भी अवश्य ही डालें जिससे स्वाइन फ्लू के वायरस भी कम हो सके । 2. होलिका दहन के दिन घर के मुखिया को होलिका में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता भी अवश्य चढ़ाना चाहिए। तत्पश्चात होली की 3 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।. इससे ना केवल सभी कष्ट दूर होते हैं वरन घर में सुख-सम्रद्धि भी बढ़ती है । 3. जिस दिन होली जलनी हो उस दिन सुबह एक साबूत पान पर साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रखकर किसी भी मंदिर में शिवलिंग पर चढ़ाएं और भगवान शिव से योग्य जीवनसाथी के लिए प्रार्थना करें फिर प्रणाम करके वापस आ जाएँ पीछे मुड़कर ना देखें यह प्रयोग लगातार 7 दिन तक करें इससे अतिशीघ्र विवाह होने की सम्भावना बड़ जाती है । 4. कहते है कि होली के दिन रात्रि के 12 बजे के बाद पीपल के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए एवं हाथ में सफेद तिल लेकर पीपल की सात परिक्रमा करके धीरे-धीरे इन तिलों को छोडते जाएं। इसके बाद

Read full post