Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

Latest Posts & Updates

Fresh stories, announcements and offers about Astrologer, straight from our business.

*घटस्थापना 2020 शुभ मुहूर्त*

वर्ष 2020 में शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर, शनिवार से प्रारंभ हो रही है और यह महापर्व 26 अक्टूबर 2020, सोमवार तक मनाया जाएगा। सबसे पहले जानते हैं इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त – शारदीय नवरात्रि 2020 घट स्थापना मुहूर्त 17 अक्टूबर, शनिवार   घटस्थापना करने का समय 06:23:22 से 10:11:54 तक अवधि 3 घंटे 48 मिनट नवरात्रि में घटस्थापना यानि कलशस्थापना का अपना विशेष महत्व होता है। यह प्रक्रिया नवरात्रि के प्रथम दिन की जाती है, जिसके बाद ही देवी दुर्गा के इस महापर्व का शुभारंभ होता है। चाहे चैत्र नवरात्रि हो या शरद नवरात्रि, दोनों में ही प्रतिपदा के दिन शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक कलश स्थापना की जाती है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कलश स्थापित करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। कलश को बेहद मंगलकारी माना जाता है। शास्त्रों में कलश के मुख में भगवान विष्णु, गले में रूद्र, मूल में ब्रह्मा और मध्य में देवी शक्ति का निवास बताया गया है। नवरात्रि के दौरान स्थापित किए जाने वाले कलश में संसार की सभी शक्तियों का घट के रूप आह्वान कर उसे स्थापित किया जाता है। घटस्थापना करने से घर पर आने वाली सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Read full post

*उपचय भाव ओर कैरिअर*

उपचय भाव :- 3,6,10&11 भाव को हम ज्योतिष में उपचय भाव बोलते है....... उपचय का शाब्दिक अर्थ होता है वृद्धि भाव , यह वो भाव है जिनसे हम लगातार वृद्धि करते है...... वृद्धि मतलब अपने मेहनत, पराक्रम ,बाहुबल, जोश, होश , लगन, साहस , *इच्छा शक्ति , के साथ किया गया काम ही वृद्धि भाव होता है*..........किसी भी संकट को फेस करने वाला, हिम्मत नही हारने वाला , लगातार पराक्रम करते रहना ही उपचय भाव है...........!! ऋषि पाराशर जी के सूत्र के अनुसार 3,6,10&11 भाव मे क्रूर ग्रह अच्छे फल देते है यहां उनके कहने का सीधा मतलब ये था कि व्यक्ति को साहस, पराक्रम, प्रतियोगिता, हिम्मत नही छोड़ना, किसी भी काम ओर घटनाओ को फेस करने में हमेशा क्रूर और पाप ग्रह ही ताकत देते है *शनि, मङ्गल राहु ,केतु, सूर्य* ये ग्रह इन उपचय भाव से सम्बन्ध रखते है तो डेफिनेटली बढ़िया फल देगा,क्योकि ये सभी हिम्मत जोश, क्रूर और पाप प्रकृति के है ओर भाव 3,6,10&11 भाव भी इसी तरह के जो डटकर स्थितियों का सामना करवाने में माहिर है.............इसीलिए उपचय भाव मे क्रूर ओर पाप ग्रह शुभ फल दायक हो गया................!!

Read full post

*🌹नमक के उपाय🌹*

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 *1️⃣घर में नमक का पोछा लगाये-* आप जब भी अपने घर में पोंछा लगाए पोंछे के पानी में थोडा सा समुद्री नमक मिला लें. अब इस पानी से ही पूरे घर में पोंछा लगाए और साफ-सफाई करे ऐसा करने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और घर का वातावरण शांति पूर्ण रहेगा साथ ही घर में बरकत भी बनी रहेगी. *2️⃣नमक को किसी के हाथो में नहीं देना चाहिए-* वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि नमक को सीधे-सीधे किसी व्यक्ति के हाथो में न दे ऐसा करने से व्यक्तियों के आपसी सम्बन्ध खराब होते है और धन कि हानि होती है. *3️⃣घर में धन वृद्धि के लिए नमक रखे-* घर में आर्थिक कमी को दूर करने के लिये कांच के एक गिलास में पानी और नमक मिलाकर घर के नैऋत्य कोण *(•दक्षिण और पश्चिम के बीच वाले कोण को दक्षिण-पश्चिम या नैऋत्य कहते हैं।)* में रख दे और उसके पीछे लाल रंग का एक बल्ब लगा दें, जब गिलास में रखा पानी सूख जाए तो फिर से उसमें नमक डालकर पानी भरकर रख दे इसे करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. *4️⃣बाथरूम में नमक रखे-* बाथरूम में नमक रखने से बाथरूम और टॉयलेट के सभी दोष दूर हो जाते है. एक कांच की कटोरी में थोड़ा सा खडा नमक जिसे समुद्री नमक भी कहते है लेकर भर दे ऐसा करने से घर के बाथरूम की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है. *5️⃣घर के मुख्य द्वार पर नमक रखे-* घर में पॉजिटिव एनर्जी आने के लिए और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लाल रंग के कपडे में डली वाला नमक बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटका दे इससे घर की निगेटिव एनर्जी बाहर तो जाती ही है साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती है. *6️⃣घर में धन प्राप्ति और बरकत के लिए नमक और लौंग एक बर्तन में रखे-*

Read full post

12 अक्टूबर 2020 : आपका जन्मदिन

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है vastu astro tech की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी : अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30 शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9 शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052 ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी कैसा रहेगा यह वर्ष यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

Read full post

*7 मुखी रुद्राक्ष पहनने के जबरदस्त फायदे*

*शनि कि साढीसाती या ठाईया के लिए अतिउतम्* *दरिद्रता को दुर कर लक्षमी धन प्राप्ती के लिए उतम् फलदायी* । हिन्दू धर्म में रुद्राक्ष धारण करने का बड़ा ही महत्व माना जाता हैं, दैवीय गुणों से भरपूर रुद्राक्ष को स्वयं भगवान शिव का स्वरुप कहा जाता हैं । वैसे तो रुद्राक्ष कई प्रकार के पाये जाते हैं और सबका अपना अपना महत्व बताया जाता हैं । रुद्राक्षों में एक रुद्राक्ष 7 मुखी भी होता है जिसकी विशेषता जानकर आप हैरान हो जाएंगे । सात मुखी रुद्राक्ष को माता महालक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है, और ऐसा कहा जाता हैं कि इस रूद्राक्ष को धारण करने वाले के ऊपर शनिदेव की भी विशेष कृपा बनी रहती हैं । जानकार कहते हैं की *7 मुखी* *रुद्राक्ष* को धारण करने से व्यक्ति की *धन-संबंधी* सभी *समस्या* *दूर* हो जाती है, धन आवक के *नये-नये द्वार* खुलने लगते है, जो व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति से परेशान है उन्हें इस *7 मुखी रुद्राक्ष* को जरूर धारण करना चाहिए । पूरे परिवार को *आर्थिक संकट* से बचाने के लिए *7 मुखी रुद्राक्ष* की स्थापना अपने घर के पूजा स्थल पर करनी चाहिए । कहा जाता है कि व्यक्ति की आय होने के बाद भी खर्चे आय से अधिक होने लगे तब भी 7 मुखी रुद्राक्ष लाभ पहुंचाता है । *सात* *मुखी* *रुद्राक्ष* *पहनने* *के* *लाभ* 🚩 * - सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति के आय स्त्रोतों में वृद्धि होने लगती हैं, माँ लक्ष्मी की कृपा ऐसे व्यक्ति पर सदैव बनी रहती है । 🚩 - शनि की साढ़े साती या ढैय्या के समय 7 मुखी रुद्राक्ष पहनने से लाभ मिलता और| इस रुद्राक्ष को धारण करने वाले परर शनिदेव भी प्रसन्न रहते है । 🚩 *सरकारी नौकरी* *और व्यापार में उन्नति के लिए 7 मुखी* *रुद्राक्ष

Read full post

*शनि के लिए सबसे अच्छा उपाय*

शनि ग्रह को कर्म का ग्रह माना जाता है। यह आपकी भाषा, विचारों और कार्यों का कर्म है जो आपके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं। आज शनि वक्री अवस्था से मार्गी हो गए हैं। हमारे जीवन के कई हिस्सों में, अब हमें अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याओं से राहत मिलेगी। राहत का अनुपात आपके पिछले कर्मों और आपके अपनी कुंडली के अपने ग्रहों पर निर्भर हो सकता है। *शनि के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय जो हर कोई कर सकता है, वह है 14 मुखी रुद्राक्ष पहनना जिसमें आपको कर्म ऋण से राहत देने की अपार अविश्वसनीय शक्तियां हैं और आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के संघर्षों को कम करता है* _*अन्य उपाय*_ 1) 'ॐ शनैश्चराय नमः' का प्रतिदिन 108 बार जप पश्चिम दिशा की ओर मुख करके सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के बाद करें। 2) किसी भी समय किसी भी विष्णु या भगवान शिव के मंदिर में प्रतिदिन जाएं। 3) यदि संभव हो तो सांप के लिए दूध के लिए एक सपेरे को पैसे दें। 4) घर पर ही रोटी तैयार करें और दिन में किसी भी समय काली गाय या काले कुत्ते को पीली मीठाइ के साथ दें। इसे आप रोजाना या हर शनिवार को भी कर सकते हैं। 5) सूर्यास्त के समय या सूर्यास्त के बाद रोजाना "सुंदरकांड" सुनें और उस समय कृपया अपने परिवार के साथ रसोई में ही रात का भोजन करें।

Read full post

*अपने बुध को अच्छा करने के उपाय*

हाथों के माध्यम से किसी कला में विशेष अभ्यास करें If we use our hands much for any hand skills like keyboard typing, music learning, etc, then it will improve our mercury faster, This is the best remedy of mercury. Keep green plants at home. Eat green food and veg. Walk on grass barefoot. Talk to the point and after clear understanding of what you are saying. Never repeat mistakes many times. Be serious about mistakes. We also can arrange our almirah, decorate house , etc.. All these will surely improve our mercury. Why so.. Because, Gemini is third sign in kaal purush kundli, third house is for limbs, for hands and legs, third house is for hand skills, so improve third house and Gemini also for effective mercury. It will improve our communication skills also. What a strong mercury can do for u.. It will boost your luck because, 9th bhav is in front of 3rd bhav. It will make your mind more powerful as it will improve nervous system. You will always be joyful like children's and be feeling light always. So improve your mercury by any hand skills. Teach your children to use hands for many skills. It will help to take decision in life. Many children hand writing is not good This affect his or her life. Because mercury become weak by weak handwriting. Children must improve handwriting.

Read full post

*दक्षिण-पश्चिम अर्थात नैऋत्य कोण का बेडरूम*:-

पारंपरिक वास्तु शास्त्र में नैऋत्य कोण के बेडरूम को घर के मालिक के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन एडवांस वास्तु के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग बेडरूम का कांसेप्ट उनके कार्य क्षेत्र के आधार पर है! यदि आपका बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो उस दिशा से दक्षिण की तरफ बढ़ने पर एक नई दिशा मिलती है जिसका नाम ssw है! इस दिशा में यदि आपका बेड है तो फिर आपको स्वास्थ्य की समस्या के साथ-साथ व्यापार या बिजनेस में उतार-चढ़ाव और रिश्तो में भी समस्या देखने को मिलेगी! *दिशाओं का निर्धारण आपके घर के डिग्री के आधार पर किया जाता है!* घर में 16 दिशाएं होती है और प्रत्येक दिशाओं का आपके लिए महत्वपूर्ण भूमिका होती है!

Read full post

*"पुरुषोत्तम मास"*

*भगवान विष्णु के १६ नाम इसमें मनुष्य को किस किस अवस्थाओं में भगवान विष्णु को किस किस नाम से स्मरण करना चाहिए, इसका उल्लेख किया गया है :-* (१) औषधि लेते समय - विष्णु ; (२) भोजन के समय - जनार्दन ; (३) शयन करते समय - पद्मनाभ : (४) विवाह के समय - प्रजापति ; (५) युद्ध के समय - चक्रधर ; (६) यात्रा के समय - त्रिविक्रम ; (७) शरीर त्यागते समय - नारायण; (८) पत्नी के साथ - श्रीधर ; (९) नींद में बुरे स्वप्न आते समय - गोविंद ; (१०) संकट के समय - मधुसूदन ; (११) जंगल में संकट के समय - नृसिंह ; (१२) अग्नि के संकट के समय - जलाशयी ; (१३) जल में संकट के समय - वाराह ; (१४) पहाड़ पर संकट के समय - रघुनंदन; (१५) गमन करते समय - वामन; (१६) अन्य सभी शेष कार्य करते समय - माधव ।। *औषधे चिंतयते विष्णुं , भोजन च जनार्दनम |* *शयने पद्मनाभं च विवाहे च प्रजपतिं ||* *युद्धे चक्रधरं देवं प्रवासे च त्रिविक्रमं |* *नारायणं तनु त्यागे श्रीधरं प्रिय संगमे ||* *दु:स्वप्ने स्मर गोविन्दं संकटे मधुसूदनम् |* *कानने नारसिंहं च पावके जलशायिनाम ||* *जल मध्ये वराहं च पर्वते रघुनन्दनम् |* *गमने वामनं चैव सर्व कार्येषु माधवम् ||* *** *षोडश एतानि नामानि प्रातरुत्थाय य: पठेत ।* *सर्व पाप विनिर्मुक्ते, विष्णुलोके महियते ।।* *-*

Read full post

राहु का वृषभ राशि में प्रवेश फिल्म जगत के लिए इसलिए है घातक

राहु और केतु 23 सितंबर 2020 को राशि परिवर्तन कर चुके हैं। राहु का वृषभ राशि में प्रवेश फिल्म जगत के लिए काफी घातक हो सकता है। वर्तमान में चल रहा घटनाक्रम भी इसी ओर इशारा कर रहा है। कुचल दिया था। 29 सितम्बर 2002 को घटना हुए थी, तब राहु रोहिणी नक्षत्र में था। इस घटना ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।18 वर्ष पूर्व 2002 में जब राहु वृषभ राशि में आए थे, तब भी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी घटना हुई थी। उस समय सलमान खान हिट एंड रन मामले में उलझे थे। उनकी कार ने मुंबई में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को के कहते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र ऐश्वर्य, ग्लैमर, सौन्दर्य का कारक होता है। फिल्मी दुनिया भी शुक्र से ही संबंधित है। दरअसल, राहु जब राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव कुछ माह पहले ही दिखना शुरू हो जाता है। राहु ड्रग यानी नशे, जुए आदि के भी कारक हैं। पंडित रघुवीर सिंह गहलोत बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन और सुशांत सिंह राजपूत की हत्या को लेकर मचे बवाल को भी राहु के राशि परिवर्तन से ही जोड़कर देखते हैं। वे कहते हैं कि यदि हम देखें तो कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री के हालात ठीक नहीं हैं। कई सितारों का ड्रग कनेक्शन में नाम आ चुका है। इनमें दीपिका पादुकोण, रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर एवं अन्य कई नाम सामने आए हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के प्रसिद्ध धर्मा प्रोडक्शन पर भी अंगुलियां उठने लगी हैं। राहु का एक और असर होता है। जिसे आप पसंद करते हैं, उसे नापसंद करने लगते हैं। कई फिल्मी हस्तियों की इन दिनों यही स्थिति है। प्रशंसक जिन्हें सिर-आंखों पर बैठाते थे

Read full post

*घर मे हर दम अशांति रहती है*

🪔हर मंगलवार 5 मुखी घी का दिया घर मंदिर मे जलाए ओर हनुमान चालीसा का पाठ सुबह शाम करे। 🥥हर बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर, घर के अंदर की तरफ देखकर निचे बैठकर एक नारियल को अर्पित करके फोडें और इसका प्रसाद घर मे सभी खाएं और किसी को भी दे सकते हैं📿

Read full post

शनिवार को ऐसे करें सूर्यपुत्र शनिदेव की आराधना, दूर होगी हर समस्या

अक्सर देखा गया है कि आम जनता शनि भगवान से बहुत भयभीत रहती है। शनि की वक्र दृष्टि से अच्छे भले मनुष्य का नाश हो जाता है लेकिन यदि शनि प्रसन्न हों तो जातक के वारे-न्यारे हो जाते हैं। आइए जानते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय और प्रमुख मंत्र... शनि देव का ज्योतिष मेंविशेष स्थान है। शनि ग्रह संबंधी चिंताओं का निवारण करने के लिए शनि मंत्र, शनि स्तोत्र विशेष रूप से शुभ रहते हैं। शनि मंत्र शनि पीड़ा परिहार का कार्य करता है। शनिदेव सूर्यपुत्र माने जाते हैं और आम मान्यता है कि शनि ग्रहों में नीच स्थान पर हैं। परंतु शिव भक्ति से शनिदेव ने नवग्रहों में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया है। कैसे करें श्री शनिदेव का ध्यान व आवाहन शनिवार को सुबह स्नान आदि कर सच्चे और पवित्र मन से ईश्वर की आराधना करें और इस मंत्र का आवाहन करें नीलाम्बरः शूलधरः किरीटी गृध्रस्थित स्त्रस्करो धनुष्टमान्‌। चतुर्भुजः सूर्य सुतः प्रशान्तः सदास्तु मह्यां वरदोल्पगामी।। अर्थात्- नीलमणि के समान जिनके शरीर की कांति है, माथे पर रत्नों का मुकुट शोभायमान है। जो अपने चारों हाथों में धनुष-बाण, त्रिशूल, गदा और अभय मुद्रा को धारण किए हुए हैं, जो गिद्ध पर स्थित होकर अपने शत्रुओं को भयभीत करने वाले हैं, जो शांत होकर भक्तों का सदा कल्याण करते हैं। ऐसे सूर्यपुत्र शनिदेव की मैं वंदना करता हूं, ध्यानपूर्वक प्रणाम करता हूं। शनि नमस्कार मंत्र : ॐ नीलांजनं समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌॥ पूजन के समय अथवा कभी भी शनिदेव को इस मंत्र से यदि नमस्कार किया जाए तो शनिदेव प्रसन्न होकर पीड़ा हर लेते हैं।

शनिवार को ऐसे करें सूर्यपुत्र शनिदेव की आराधना, दूर होगी हर समस्या post imageRead full post