Skip to content
Ahmedabad, Gujarat, 380006

Business hours

Astrologer Rajeev patel

Monday
9am-5pm
Tuesday
9am-5pm
Wednesday
9am-5pm
Thursday
9am-5pm
Friday
9am-5pm
Saturday
9am-5pm
Sunday
9am-5pm

You can anytime during the day with your query.

9898745868

*जब शनि और सूर्य कुंडली में एक साथ रहे l*

*सूर्य और शनि की युक्ति* 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 सूर्य राजा है l राजा का स्वभाव होता है शासन करना l वह आगे पीछे नहीं सोचता निर्णय सुनाने में विश्वास रखता है l उग्र होता है l तानाशाह होता है lदयावान भी होता है l अपने जनता या परिवार का ख्याल भी रखता है l तेज है उर्जा है इसमें दिन बलि ग्रह है l शनि में धैर्य है l न्यायाधीश है l किसी को क्षमा नहीं करता l कर्मों का दंड देकर रहता है l नीचे तबके मेहनती लोगों का प्रतिनिधित्व करता है l मेहनत करने वालों से बहुत प्रभावित रहता है l रात्रि बली ग्रह है l पिता पुत्र है लेकिन दोनों में शत्रुता है l शत्रुता यानी वैचारिक मतभेद है l दोनों के विचार अलग-अलग हैं l एक राजसी विचारधारा के हैं l एक मेहनती विचारधारा के हैं l लेकिन हठी और जिद्दी दोनों है l

जब दोनों कुंडली में एक साथ रहेंगे समझिए नदी के दो छोर के सामान हैं l हालांकि शनि को यहां अस्त माना जाएगा क्योंकि वह सूर्य के साथ है l लेकिन अगर दोनों के डिग्री में 10 डिग्री का अंतर हो तो शनि अस्त नहीं माना जाएगा l लेकिन बहुतों का कहना यह भी है l दोनों पिता-पुत्र हैं l इसलिए सूर्य के साथ शनि को अस्त नहीं मान सकते l चलिए अब इसके फल के बारे में हम बात करते हैं l दोनों एक साथ रहने के बाद ऐसे व्यक्ति गरीबों के लिए संघर्ष करते हैं l दया की भावना रहती है l सभी को अपना समझते हैं l लोक कल्याण की ऐसी भावना होती है कि वह अपने लिए कोई लाभ नहीं ले पाते हैं l अपने जीवन यापन के लिए पर्याप्त धन भी इकट्ठा नहीं कर पाते हैं l लेकिन इनके चाहने वाले बहुत होते हैं l यह लोकनायक होते हैं l हर क्षेत्र में प्रभावशाली रहते हैं l

Next posts