कार्तिक मास मे श्री विष्णु सहस्त्र नाम की महिमा -
कार्तिक मास मे श्री विष्णु सहस्त्र नाम की महिमा -
सूर्य - विष्णुसहस्रनाम का बिल्ववृक्ष के नीचे बैठकर पाठ करने से शिव,सूर्य व लक्ष्मी जी प्रसन्न होते हैं।
चन्द्र - पलाश वृक्ष के नीचे बैठकर पाठ करने से चन्द्रमा बलिष्ठ होता है ।
मंगल - पर्वत या ऊचे टीले पर बैठकर पाठ करने से मंगल ग्रह बलिष्ठ होता है।
बुध - विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ विष्णु कांता या तुलसी के समीप करने से बुध ग्रह बलिष्ठ होता है।
बृहस्पति - पीपलवृक्ष के नीचे बैठ कर पाठ करने से बृहस्पति बलिष्ठ होता है।
शुक्र - वटवृक्ष के नीचे बैठकर पाठ करने से शुक्र बलिष्ठ होता हैं।
शनि - यदि शिव मंदिर में नीम या पीपल वृक्ष हो तो शनि शांत रहेगा बहुत ही अच्छा योगकारक है पाठ करने से तुरंत लाभ होगा।
राहु एवं केतु - सत्संग भवन या गौशाला मे पाठ करने से राहु केतु शांत होते हैं ।
और निरन्तर रटते रहो तो निर्भय हो जाओगें।
*यस्यस्मरण मात्रेण जन्म संसार बन्धनात् । विमुच्यते नमस्तस्यै विष्णवे प्रभविष्णव*