*व्यापार मे कोई भी सामान खोना*/*चोरी होना आम
बात है*।???? अंक विद्या में गुम हुई वस्तु के बारे में प्रश्र किया जाए तो उसका जवाब बहुत हद तक सच साबित होता है। जैसे… सर्व प्रथम आप 1 से 108 के बीच का एक अंक मन मे सोचे। और उस अंक को 9 से भाग दें। शेष जो अंक आये तो आगे लिखे अनुसार उसका उत्तर होगा। * शेष अंक 1 ( सूर्य का अंक है ) पूर्व में मिलने की आशा है। * शेष अंक 2 ( चंद्र का अंक है ) वस्तु किसी स्त्री के पास होने की आशा है पर वापस नहीं मिलेगी। * शेष अंक 3 ( गुरु का अंक है ) वस्तु वापिस मिल जायेगी। मित्रों और परिवार के लोगों से पूछें। * शेष अंक 4 ( राहु का अंक है ) ढूढ़ने का प्रयास व्यर्थ है। वस्तु आप की लापरवाही से खोई है। * शेष अंक 5 ( बुध का अंक है ) आप धैर्य रख्खें वस्तु वापस मिलने की आशा है। * शेष अंक 6 ( शुक्र का अंक है ) वस्तु आप किसी को देकर भूल गए हैं। घर के दक्षिण पूर्व या रसोई घर में ढूंढने की चेष्टा करें * शेष अंक 7 ( केतु का अंक है ) चिंता न करें खोई वस्तु मिल जायेगी। * शेष अंक 8 ( शनि का अंक है ) खोई वस्तु मिलने की आशा नहीं है। वस्तु को भूल जाएँ तो अच्छा है। * शेष अंक 9 या 0 ( मंगल का अंक है ) यदि खोई वस्तु आज मिल गई तो ठीक अन्यथा मिलने की कोई आशा नहीं है। उदाहरण :- के लिए अगर प्रश्नकर्ता ने 83 अंक कहा है तो 83 को 9 से भाग दें 83÷9 = 2 शेष आया 2 जो चंद्मा का अंक है। वस्तु किसी स्त्री के पास है पर वापस प्राप्त नहीं होगी।